देहरा : पुलिस ने पकड़ा सुनियार के घर में गुप्त तरीके से घुसा नशेड़ी युवक
विनायक ठाकुर । देहरा
जसवां-परागपुर के अंतर्गत गंगोट पंचायत में बीती रात पंजाब के दो युवक करीब रात 2:30 पंकज कुमार जो कि सुनार का काम करता है, उसके उसके घर मे घुस गए प्राप्त सूचना के अनुसार 2:30 बजे के करीब घर में पालतू कुत्ता जोर-जोर से काफी देर तक भौंकता रहा, जब घर वालों ने उठकर देखा, तो दो युवक कच्चे मकान की छत पर बैठे हुए थे। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए एक युवक मौके से भागने में सफल रहा, लेकिन दूसरे युवक को लोगों ने पकड़ लिया। चिंतपूर्णी पुलिस मौके पर पहुंची तथा युवक को हिरासत में लिया मामला थाना देहरा के अंतर्गत बताया जा रहा है।
इसलिए चिंतपूर्णी पुलिस ने युवक जोकि पंजाब का रहने वाला बताया जा रहा है। देहरा पुलिस के हवाले पूछताछ के लिए कर दिया है। गौरतलब है कि गत कुछ दिवस पूर्व तुषार गर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिस घर में उक्त युवक देर रात घुसे थे, उनका घर पीड़ित परिवार के घर के बिल्कुल नजदीक मुख्य सड़क पर है। डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने बताया कि युवक नशे की हालत में है, अभी तक कुछ बोलने के काबिल नहीं है। युवक पंजाब का रहने वाला है जिससे धारा 7, 51 के तहत पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
