देहरा : पुलिस कर्मियाें ने किया भंडारे का आयाेजन
विनायक ठाकुर।देहरा
देहरा पुलिस कर्मचारियों के सौजन्य से देहरा मुख्य बाजार स्थित निर्माणाधीन थाना बिल्डिंग के पास शिव मंदिर में आज (सोमवार को) वार्षिक भंडारे का आयोजन पूरे हर्षोउल्लास तरीके से किया गया। वहीं, इस भंडारे में सैकड़ों लोगों ने भगवान के प्रसाद का ग्रहण किया। देहरा पुलिस कर्मचारियों द्वारा लोगों के लिए कांगड़ी एवं बिलासपुरी धाम का आयोजन किया गया था। वहीं, दो दिवसीय इस कार्यक्रम के प्रथम दिन की रात्रि माता की चोंकी का आयोजन किया गया।
इसमें हिमाचल के मशहूर एवं जाने-माने कलाकार मोहित गर्ग ने अपनी भजनों से वहां मौजूद भक्तों को नाचने पर मजबूर कर दिया। मोहित गर्ग द्वारा सर्वप्रथम 'सुन वो पहाड़िया भगता जांदा है कुन दया रस्ता' से चोंकी की शुरुवात की गई। तदोपरांत माता एवं बाबा जी के भजन गाकर वहां मौजूद संगत को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान डीएसपी देहरा अंकित शर्मा, एसएचओ कुलदीप सिंह के कुशल नेतृत्व में जग प्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगो ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
