रक्कड़ : पुलिस ने निजी होटल से बरामद की अवैध शराब, मामला दर्ज
( words)
विनायक ठाकुर। रक्कड़
पुलिस थाना रक्कड़ द्वारा गश्त के दौरान कालेश्वर महादेव में पंचतिरथी के पास एक निजी होटल के अंदर से एक बोतल व एक पाैआ शराब देसी तथा एक बोतल शराब अंग्रेजी मेकडॉल बरामद की है। बताया जा रहा है उक्त होटल के मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। होटल मैनेजर होटल अपने होटल के अंदर अवैध तरीके से लोगों को शराब पिलाने का काम कर रहा था, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि एसएचओ रक्कड़ चिरंजीलाल शर्मा ने की है।
