इंदाैरा : डमटाल में पकड़ा गया करोड़ो का कैश पुलिस ने कब्जे में लेकर कारवाई जारी
डमटाल में पकड़ा गया करोड़ो का कैश पुलिस ने कब्जे में लेकर कारवाई में जुटी पुलिस
मनीष ठाकुर। इंदाैरा
पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिला कांगड़ा के थाना डमटाल के तहत पंजाब सीमावर्ती क्षेत्र तोकी बैरियर पर लगाए गए नाके के दौरान एक गाड़ी को रोक तलाशी के दौरान गाड़ी में पड़ी करोड़ों की नकदी को बरामद किया है मोका पर पहुंची डमटाल पुलिस ने कैश को कब्जे में लेकर आगामी कारवाई अमल में ला रही है। काले रंग की एसयूवी गाड़ी नंबर (सि एच 01 b y 4077) जो की जालंधर की तरफ से डमटाल को आ रहीं थी। वहीं, तोकी बैरियर पहुंचने पर सीमावर्ती क्षेत्र में तैनात किए गए पुलिस बल की टुकड़ी ने गाड़ी को रोका और गाड़ी की तलाशी देने को कहा पुलिस टीम ने गाड़ी के अंदर रखे बड़े बड़े बैग की तलाशी ली, जिसमे करोड़ों की नकदी को पुलिस टीम को पड़ी मिलीं, जिसके बाद थाना डमटाल के प्रभारी कल्याण सिंह पुलिस बल के साथ मोका पर पहुंचे और एसपी नूरपुर और (एफएसटी) फ्लाइंग स्क्वायड टीम को इसकी सूचना दी (एफएसटी) टीम के इंचार्ज कमल ने डमटाल पुलिस के साथ थाना में पकड़ी गई नकदी की गिनती करने में लगे रहे।
डमटाल पुलिस ने करोड़ो की नकदी के बारे में आरोपियों से पूछताछ की, लेकिन आरोपी करोड़ों की नकदी के बारे में पुलिस को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जिसके बाद पुलिस ने चुनाव कमीशन को सूचना दी। पुलिस ने आरोपियों सहित करोड़ो की नकदी और उनकी गाड़ी को कब्जे में लेकर थाना डमटाल ले जाया गया और पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में लगी हुई है। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया की आरोपियों से पकड़ी गई नकदी की गिनती की जा रहीं हैं। दस लाख से अधिक की नकदी पकड़े जाने पर उसे सीज किया जाता हैं। वहीं, प्रारंभिक जांच में आरोपियों से पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया की वह चंडीगढ़ से जम्मू जा रहे थे।
पूछताछ के दोरान उन्होंने बताया की उनका प्रॉपर्टी का काम है और उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी बेची है, जिसका कैश उनके पास है फिलहाल पुलिस को आरोपियों द्वारा कोई ठोस दस्तावेज पुलिस को पेश नहीं किए गए हैं। पुलिस ने पकड़ी नकदी को कब्जे में ले लिया है, जिसकी गिनती होने के बाद उसे कोशाघार में जमा करवा दिया जाएगा। आरोपियों की पहचान हर्षतिंदर सिंह और उनका साथी ढिल्लो के रूप में हुई हैं। वहीं, इलेक्शन कमिशन और जिला प्रशासन अपने स्तर पर पकड़े गए कैश की जांच करेगा, जिसके बाद आगामी कारवाई अमल में लाई जाएगी।
