पुलिस भर्ती के इच्छुक युवाओं व युवतियों को 18 व् 19 अक्टूबर को गंगथ व् इंदौरा में दिया जाएगा निशुल्क प्रशिक्षण
पुलिस भर्ती के इच्छुक युवाओं व युवतियों के लिये 18 अक्टूबर को गंगथ व 19 अक्टूबर को इंदौरा में निशुल्क प्रशिक्षण देने की बात सेवानिवृत डीआईजी आईपीएस के के इन्दौरिया ने कही है।
इन निशुल्क प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए उन्होंने हेल्पलाइन नम्बर 9218002207 भी जारी किया है ताकि शिविर में भाग लेने के लिये अभ्यर्थी विभिन्न प्रकार की जानकारियां हासिल कर सकें।
इंदौरा में ग्राउंड का निरीक्षण करने पहुंचे सेवानिवृत डीआईजी आईपीएस के के इन्दौरिया ने बताया कि गंगथ व इंदौरा में सुवह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ये प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे व पुलिस भर्ती के इच्छुकों को सभी आवश्यक जानकारियां देंगे व इसके लिये चंडीगढ़ के विभिन्न अग्रणीय एकेडमियों के कोचिंग केन्द्रों के प्रशिक्षक भी दोनों ही शिविरों में गेस्ट लेक्चर देंगे व स्वयं इन्दौरिया भी अपने सेवाकाल के अनुभव शेयर कर युवाओं को सफलता हासिल करने हेतु मार्गदर्शन कर जागरूक करेंगे। उन्होंने बताया कि भर्ती के लिये आउट डोर व लिखित परीक्षा व साक्षात्कार आदि सभी पहलुओं के लिए अवगत करवाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रायः देखा गया है कि प्रदेश की पुलिस भर्ती में इंदौरा विस् क्षेत्र के युवा बेहतर जानकारियों के अभाव से कम भर्ती होते हैं।इन्दौरिया ने इंदौरा विस् क्षेत्र की सभी 53 पंचायतों के जन प्रतिनिधियों से भी गांवों के युवाओं को इन निशुल्क शिविरों की जानकारी देने की बात कही है व अत्यंत निर्धन परिवारों के लिये अपनी ओर से हर सम्भव सहयोग देने की बात भी कही है। सभी को शिविर में करोना के नियमों का पालन करने हेतु कहा गया है।
