9 साल में मोदी सरकार के 9 बड़े फैसले

केंद्र में 9 साल से भाजपा सत्तासीन है सत्ता की कमान संभल रहे है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। 26 मई 2014 को पीएम नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार की कमान संभाली थी। 2014 में मोदी के चेहरे पर बीजेपी ने प्रचंड बहुमत हासिल किया था और फिर 2019 में इसे दोहराया। बीते 9 सालों में मोदी सरकार ने कई बड़े फैसले लिए। इन 9 साल में जनता तक कई लाभकारी योजनाएं पहुंची है। मोदी सरकार ने कई बड़े फैसले भी लिए है जिन्होंने देश की तरक्की में तो योगदान दिया ही है, राजनीति के लिहाज से भी निर्णायक सिद्ध हुए है। वहीँ नोट बंदी जैसे फैसलों की आलोचना भी खूब हुई।
1. स्वच्छ भारत अभियान
2014 में पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की। इसे लोकप्रियता भी मिली और इस अभियान ने लोगों में जागरूकता भी बढ़ाई।
2. पीएम आवास योजना
2015 में पीएम आवास योजना को तेजी से आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया। इस योजना का लाभ लाखों लोगों को मिला है।
3. नोटबंदी
2016 में नोटबंदी का फैसला कर पीएम मोदी ने सभी को चौंका दिया था। इसे लेकर विपक्ष अब भी सवाल उठाता है।
4. जीएसटी
2017 में देश की अर्थव्यवस्था को तेज गति देने के लिए जीएसटी लागू करने का फैसला किया।
5. आयुष्मान भारत योजना
2018 में मोदी सरकार ने पात्र लाभार्थियों के लिए आयुष्मान भारत योजना शुरू की। इसके तहत पात्र लाभार्थियों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती हैं।
6. आर्टिकल 370 2019 में मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाने का फैसला किया था। आम तौर पर सरकार की आलोचना करने वाले भी इसके समर्थन में दिखे थे।
7. राम मंदिर निर्माण
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 2020 में मोदी सरकार ने राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट का गठन कर दिया था।
8. टीकाकरण अभियान
2021 में कोरोना से बचाव के लिए मोदी सरकार ने स्वदेशी वैक्सीन के जरिये टीकाकरण अभियान की शुरुआत की।
9. 5G सेवाएं
डिजिटल इंडिया के सपने को पूरा करने के लिए 2022 में मोदी सरकार ने 5G सेवाओं की शुरुआत की।