जयसिंहपुर : आशापुरी में चुनाव ड्यूटी में तैनात मतदान अधिकारी वापस नहीं पंहुचा अपने घर।
( words)
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
विधानसभा के चुनाव 12 नंबर को हुए जिसके चलते कई विभागों के कर्मचारी की चुनाव के लिए ड्यूटी लगाई गई। इस तरह बिजली विभाग में कार्यरत कांगड़ा निवासी 38 वर्षीय संजीव कुमार चुनाव ड्यूटी के लिए 11 नवंबर को विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर के तहत मतदान केंद्र आशापुरी में पहुंचा था, जो कि चुनाव ड्यूटी के बाद घर वापस नहीं लौटा। इस संबंध में परिवारजनों ने संबंधित पुलिस थाना लंबागांव में 13 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज करवाई है। एसएचओ प्रेमपाल पुलिस थाना लंबागांव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
