देहरा : डाक जीवन बीमा ग्राहकों को किया सम्मानित
विनायक ठाकुर। देहरा
उपमंडल देहरा के तहत अधीक्षक डाकघर देहरा यशपाल सिंह ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में डाक विभाग से जुड़ने वाले ग्राहकों में से किन्हीं 10 ग्रामीण डाक जीवन बीमा और 10 डाक जीवन बीमा ग्राहकों को सम्मानित किया। उन्होंने इस उपलक्ष्य पर डाक विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी और बताया की अब वह पोस्ट इन्फो ऐप से डाकघर की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया की अब ग्रामीण डाक जीवन बीमा और डाक जीवन बीमा के ग्राहक प्रीमियम का भुगतान अपने पोस्ट ऑफिस अकाउंट से एवं ऑनलाइन भी कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया की 18 से 50 वर्ष के लोग भारतीय डाक से डाक जीवन बीमा और डाक जीवन बीमा डायरेक्ट एजेंट के रूप में जुड़कर इंसेंटिव आधार पर कार्य कर सकते हैं।
