कांगड़ा : ज्ञान ज्योती शिक्षा कॉलेज में पर्यावरण सप्ताह के दौरान हुई पोस्टर मैकिंग प्रतियोगिता
मनाेज कुमार। कांगड़ा
ज्ञान ज्योती शिक्षा महाविद्यालय राजोल में पर्यावरण सप्ताह के रूप में छात्र-छात्राओं ने पोस्टर मैकिग प्रतियोगिता मे भाग लिया।इसमे छात्र-छात्राओ ने पर्यावरण को कैसे बचाया जाए। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने से व इसका असर मानव समाज पर कैसे पड़ता है। यह सब छात्रों ने पोस्टरों के माध्यम से दर्शाया यह प्रतियोगिता महाविद्यालय के शिक्षकों के मध्य हुई। इसमें प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थानों का चयन महाविद्यालय ज्ञान ज्योती शिक्षा की प्राचार्या विजेयता चौधरी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता सदनों में करवाई गई थी। इसमें प्रथम स्थान पर शिवाजी द्वितीय स्थान, अशोका और विवेकानंद व तृतीय स्थान पर कनिष्का सदन रहा। इस प्रतियोगिता मे कॉलेज की प्राचार्या विजेयता चौधरी के साथ कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
