देहरा : 16 जून को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी
( words)
16 जून को समय 9 बजे से शाम 6 बजे तक 132 केवी निवारक रखरखाव हेतु सभी 33 केवी फीडर परागपुर, देहरा व ढलियारा आदि बंद रहेंगे। यह जानकारी 132 केवी सब स्टेशन देहरा के सहायक अभियंता शांति भूषण ने दी है। कल गुरुवार को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक डाडासीबा, बढल ठोर, गुराल धार, सियुल खड्ड, सांडा बाड़ी, चनौर, आदि सभी आसपास के गांवों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
