देहरा : आवधिक परीक्षण हेतु विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
( words)
विनायक ठाकुर।देहरा
आवधिक परीक्षण हेतु 132/33 केवी देहरा के अंतर्गत आने वाले 33 केवी फीडर प्रागपुर के अंतर्गत आने वाले 11 केवी फीडर की 23 मई व 24 मई को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अंतर्गत आने वाले शहर व गांव प्रागपुर, नेहरनपुखर, गरली, शांतला और कलोहा फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी, जिसके अंतर्गत आने वाले प्रागपुर बाजार, टियालू मसोट, गढ़, नैहरनपुखर, गरली, मनियाला, चनौता हार, बणी, सेहरी की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत आपूर्ति 23 मई को सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आंशिक रूप से बाधित रहेगी व 24 मई को सुबह 8:00 बजे से कार्य समाप्ति तक बंद रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता इंजीनियर मनजीत सिंह ठाकुर विद्युत मंडल द्वारा दी गई है।
