ज्वालामुखी : प्रजा पिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने प्रशासन के साथ मनाया राखी का त्योहार
( words)
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी
प्रजा पिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की तरफ से वीरवार को रक्षा बंधन त्योहार के उपलक्ष पर ज्वालामुखी में विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों को राखी बांध कर यह त्योहार खुशी-खुशी मनाया गया। यही नहीं इस दौरान ब्रह्म कुमारी आरती, ऋतु जानी, प्रधान गुम्मर पंचायत शिमला देवी द्वारा एसडीएम ज्वालामुखी मनोज ठाकुर, डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल, पुलिस थाना ज्वालामुखी के कर्मचारी, ज्वालामुखी के पूर्व विधायक संजय रत्न की कलाई पर इनके द्वारा राखी बांधी गई।
