धर्मशाला : शाहपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने ली शपथ
( words)
शाहपुर विधान सभा में नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष निशा शर्मा व उपाध्यक्ष किरण कौशल ने पद व गोपनीयता की शपथ उठाई। उन्हें यह शपथ एसडीएम डॉ. मोरारी लाल ने दिलवाई। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री हिमाचल प्रदेश सरवीण चौधरी भी मौजूद रहीं। इस अवसर पर सरवीण चौधरी ने कहा कि शाहपुर में जल्द ही सीवरेज व स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाएगी।
इस अवसर पर पार्षद सतीश कुमार, पंकज महाजन, बीरबल, शुभम ठाकुर, आजाद सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट दीपक अवस्थी, प्रधान घरोह तिलक शर्मा, राकेश मनु, बख्शी राम आदि मौजूद रहे।
