राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता सत्यपाल शर्मा बने शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सदस्य
( words)

ज्वालामुखी क्षेत्र से राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक सत्यपाल शर्मा को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा बोर्ड धर्मशाला का सदस्य नामित किया गया है।
शिक्षा बोर्ड के सदस्य के रूप में नियुक्ति पर सत्यपाल शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वे इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करेंगे।
शिक्षा बोर्ड में सदस्य नामित किए जाने पर ज्वालामुखी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीपक, नगर परिषद अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष दिव्यांशु भूषण दत्त और युवा कांग्रेस नेता नीरज शर्मा ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है।