इंदौरा : थाना प्रभारी को सेवानिवृत होने पर प्रेस ट्रस्ट ने दी विदाई
ढोल, नगाड़ों व रथ पर बिठाकर रिटायर्डमेंट को बनाया यादगार
मनीष ठाकुर। इंदाैरा
पुलिस थाना इंदौरा के प्रभारी सुरेश शर्मा आज सेवानिवृत हो गए। इस मौके पर प्रेस ट्रस्ट इंदौरा के प्रधान अशोक ठाकूर तथा अन्य सभी पत्रकारों ने उनके सेवानिवृत होने पर उन्हें ढ़ोल-नगाड़ों व रथ पर सवार करके उनको एक यादगार विधाई दी। इस मौके पर समूह पत्रकारों व थाना इंदौरा के समस्त स्टाफ द्वारा उन्हें फूलों के हार पहनाकर व अपनी-अपनी ओर से स्मृति चिन्ह देकर समानित किया। इस मौके ओर उन्हें पुलिस थाना इंदौरा के प्रांगण से रथ में बैठाकर इंदपूर रोड तक रथ यात्रा निकालकर विदा किया। इस मौके पर प्रेस क्लव के सदस्य दिनेश धीमान, दिनेश पंडित, मुकेश सरमाल, पत्रकार गगन ललगोत्रा, अजय शर्मा लाईटी, गोर्वधन शर्मा, यशपाल सिंह व कई अन्य पुलिस अधिकारी भी शामिल रहे।
