कांगड़ा : प्रधानमंत्री का हिमाचल दौरा सफल : काकू
मनाेज कुमार। कांगड़ा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल दौरा सफल रहा। आज गरीब कल्याण योजना से हिमाचल व भारत के पात्र जनता से जुड़ कर सिद्ध कर दिया कि प्रधानमंत्री भारत की जनता के मसीहा हैं। हिमाचल को जो आज अपना स्नेह व अपनापन व गौरव दिया है। इसकी भारत वर्ष में काेई मिशाल नहीं है। यहा बात कांगड़ा के पूर्व विधायक एवं नेता चाैधरी सुरेंद्र काकू ने जारी बयान में कही। उन्हाेंने कहा कि मेरा भी राजनीतिक समय में काफी अनुभव है, लेकिन पीएम माेदी और सीएम जयराम ठाकुर की बात ही अलग है। उन्हाेंने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे देवताओं, वीरों व मेहनतकश कर्मचारियों जैसी जनता में आकर अपनी उपस्थिति देना गौरव की बात है। भाजपा सरकार के आठ साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री ने हिमाचल को चुना व जनहित योजनाओं को पिटारा लाभार्थियों से जुड़ कर खोला ऐसा पहले कभी नहीं हुआ व विश्व के नेता व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छोटे से प्रदेश में मुख्यमंत्री ठाकुर जयराम की दिल खोल के पीठ थपथपाई व प्रशंसा की। उन्हाेंने कहा कि मैंने आज तक नहीं देखा और न ही सुना की प्रधानमंत्री हिंदोस्तान व विश्व से जुड़े थे, लेकिन छोटे से पहाड़ी राज्य के मुख्यमंत्री ठाकुर जयराम की काम व सरकार की दिल खोल कर प्रशंसा कर रहे थे, लेकिन विरोधियों को अब विरोध का परहेज करना चाहिए व प्रदेश को आगे ले जाने के लिए ठाकुर जयराम सरकार को सहयोग देना चाहिए।
