पालमपुर : सेंट पॉल्ज स्कूल के परिसर में कनाडा के उपायुक्त का प्रधानाचार्य ने किया स्वागत
प्रतिमा राणा। पालमपुर
सेंट पॉल्ज विद्यालय में उच्चायुक्त कनाडा पैट्रिस देवर्ट तथा महावाणिज्यदूत कैमरोन मकाय का विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय में स्वागत किया गया। उन्होंने विद्यालय के भौगोलिक परिसर को देखते हुए प्रधानाचार्य रेपरेड वीरेंद्र माल सिंह के नेतृत्व में दूरगामी सोच को आगे रखा तथा उन्होंने विद्यालय के ऐतिहासिक परिचय का जाना और साथ ही विद्यालय की ऐतिहासिक स्मरणीय जानकारी को प्राप्त करके विद्यालय के सभी आगामी कार्य व्यवस्था को देखकर विद्यालय के प्रधानाचार्य की प्रशंसा की और साथ ही अपने व्यक्तव्य में विद्यालय के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आगे और उन्नति को प्राप्त करके विद्यालय का नाम ऊंचाई पर पहुंचने की भी कामना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने उच्चायुक्त कनाडा का आभार जताया तथा अपने व्यक्तव्य में उनके आने तथा समय निकालने के लिए भी उनका आभार जताया।
