इंदाैरा : प्रताप वर्ल्ड स्कूल की प्रिंसिपल को पंजाब स्कूल शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित
मनीष ठाकुर। इंदाैरा
प्रताप वर्ल्ड स्कूल के अध्यक्ष भरत भूषण महाजन, डायरेक्टर विशाल महाजन, डायरेक्टर सन्नी महाजन, प्रिंसिपल रेणु परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रिंसिपल रेणु परमार को माननीय पंजाब स्कूल शिक्षा मंत्री, जल संसाधन, खान और भूविज्ञान मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा वर्ष 2022 के इनोवेटिव प्रिंसिपल से सम्मानित किया गया है। यह कार्यक्रम चंडीगढ़ में एजुकेशन एक्सीलेंस कॉन्क्लेव (EEC) द्वारा आयोजित किया गया था। डायरेक्टर विशाल महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि ये बड़ा खुशी का अवसर है कि स्कूल को शुरू हुए मात्र 8 वर्षों में ही इतने सारे पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। उन्होंने यह बताया कि बच्चों को भी विभिन्न प्रकार के शिक्षाएं प्रदान की जाती हैं, जो उनके उज्जवल भविष्य में मददगार होगी। स्कूल का मुख्य उद्देश्य ही बच्चों का संपूर्ण विकास करना है।
