कांगड़ा : पंचायत सहाेड़ा और नदेहड़ में गीत-संगीत के माध्यम से किया विभिन्न याेजनाओं का प्रचार
( words)
मनाेज कुमार। कांगड़ा
विकास खंड कांगड़ा के तहत पड़ने वाली ग्राम पंचायत नदेहड़ और सहाेड़ा में आज (शनिवार काे) सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं का प्रचार गीत-संगीत के माध्यम से किया। इस कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने ने उज्ज्वला और गृहिणी सुविधा योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन व अन्य याेजनाओं के बारे में लाेगाें काे जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में प्रधान नदेहड़ कमलेश कुमार और प्रधान सहाेड़ा किरण बाला, पंचायत सदस्य और स्थानीय लाेगाें भी माैजूद रहे। कलाकारों में अमरीक सिंह, कमल वीर, अजय कुमार, माेनी, सन्नी, आशु, रीना, सपना, मीरा व नेहा आदि कलाकाराें ने कार्यक्रम में भाग लिया।
