कांगड़ा : धर्मशाला कॉलेज के नामकरण संबंधी प्रस्ताव को क्षेत्र के शिक्षाविदों व बुद्धिजीवी लोगों का मिला समर्थन
कॉलेज का नाम देश के प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा के नाम पर रखने का दिया था प्रस्ताव
मनोज कुमार। कांगड़ा
क्षेत्र के शिक्षाविदों और बुधिजीवी वर्ग की लगभग 100 वर्ष पूर्व बने राजकीय महाविद्यालय, धर्मशाला के नाम को देश के सर्वोच्च सम्मान से विभूषित शहीद मेजर सोमनाथ शर्मा के नाम किए जाने की बुलंद आवाज़ का आम आदमी पार्टी, हिमाचल प्रदेश स्वागत करती है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की कालेज गेट चौक पर स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा का स्वागत करते हुए प्रस्ताव रखा था कि प्रदेश के प्रख्यात महाविद्यालय का नामकरण देश के प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा के नाम किया जाए। गौरतलब है कि मेजर सोमनाथ कांगड़ा जिला से ताल्लुक रखते थे और जनवरी 2023 में उनका 100वां जन्मदिन है।
ऐसा करके हम मां भारती के वीर सपूत को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को नमन करें जिनकी बदौलत जम्मू और कश्मीर भारत का अभिन्न भाग हैं। कांगड़ा से जारी एक बयान में पार्टी प्रवक्ता कल्याण भंडारी ने उनके द्वारा उठाई गई मांग का परोक्ष रूप से अनुमोदन और समर्थन करने के लिए क्षेत्र के शिक्षाविदों और बुद्धजीवियों सहित सूबे के अग्रणी समाचार पत्र का आभार जताया है। कल्याण भण्डारी ने हिमाचल प्रदेश सरकार पुरजोर मांग की है की नामकरण के साथ महाविद्यालय में डिफेंस स्ट्डीज का एक विंग भी स्थापित किया जाए तथा नामकरण समारोह में अन्य शौर्य चक्र विजेताओं और उनकेपरिजनों को आमंत्रित सम्मानित किया जाए।
