पालमपुर : विधायक निधि को लेकर पालमपुर भाजपा सिद्ध करें, अगर सिद्ध हुआ तो ले लूंगा राजनीति से सन्यास : आशीष बुटेल
प्रतिमा राणा। पालमपुर
पालमपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी आशीष बुटेल ने पालमपुर विधानसभा में अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान यह बात कही। कि भाजपा जो आरोप लगा रहे हैं कि विधायक निधि का धन पूरी तरह खर्च नहीं हुई है, इसका जवाब यह है कि जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, जो विधायक निधि आई उसका एक-एक पैसा खर्च किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा जो आरोप लगा रही कि पोस्टर फाड़ दिए, तो भाजपा इंविजिल ऐप में जाकर जो लोगों ने फोटो लोड किए हैं कि सरकारी भवनों पर भाजपा के पोस्टर बैनर लगे हैं, उन्हें चुनाव आयोग ने हटाया है न कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को किसी के झंडे हटाने या फाड़ने की जरूरत नहीं है। यह तो लोगों को डर-धमकाकर कांग्रेस के बैनर उनके घर से हटा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने निगम के चुनाव में तीन ऐसे कैंडिडेट दिए थे, जिनके खिलाफ हमारे पास सबूत थे फिर भी हमने ओछी राजनीति कभी नहीं की जबकि उन्होंने हमारे कैडिडेट्स का नोमिनेशन रद्द करवाया था। उन्होंने कहा कि जो विधायक निधि आई उसका पैसा विकासकार्य में लगा है। वहीं, भाजपा 10 करोड़ विधायक निधि मिलने की बात कर रही अगर 10 करोड़ विधायक निधि मिलने के सबूत दें, तो मैं राजनीति से सन्यास ले लूंगा। वहीं, अगर उनके आरोप गलत साबित हुए तो उनको सन्यास लेना पड़ेगा।
