कांगड़ा : जनहित संगठन जनता के सहयोग से विधानसभा को बनाएगी मॉडल-अमित वर्मा
मनोज कुमार। कांगड़ा
कांगड़ा जनहित संगठन के अध्यक्ष अमित वर्मा द्वारा सोमवार रात काे एक पत्रकार वार्ता की गई। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा के कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के विकास में बहुत पीछे चला गया है उन्होंने कहा के पिछले 15-20 वर्षों से विधायकों ने विधानसभा क्षेत्र का विकास नहीं करवाया, लेकिन अपना विकास खूब करवाया है। उन्होंने कहा उनका परिवार कांग्रेसी पृष्ठभूमि से है और वे भी अपनी दावेदारी ठोकेंगे, लेकिन अगर उन्हें कांग्रेस पार्टी टिकट नहीं देती है, तो बतौर निर्दलीय विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से हमारा परिवार कांग्रेस से जुड़ा है, अब उन्होंने यहां से चुनाव लड़ने का मन बनाया है। उन्होंने कहा कांगड़ा के विकास के लिए पुरजोर प्रयास करेंगे और कांगड़ा को नई बुलंदियों में लेकर जाएंगे।
उन्होंने कहा अति शीघ्र उनका संगठन बूथ स्तर पर जाकर अपने संगठन को मजबूत करेगा और आने वाले विधानसभा चुनावों में चुनाव लडेंगे। उनका कहना है कि अगर विधानसभा क्षेत्र की जनता उन पर विश्वास करती है और उन्हें चुनकर विधानसभा में भेजती है, तो वह कांगड़ा को एक मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाने का भरसक प्रयास करेंगे। वहीं, संगठन को मजबूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा सदस्य जोड़ने के लिए विशेष अभियान शुरू करेंगी। इस अवसर पर कुलदीप चौधरी, राजे स्याल, आशीष चौधरी, साहिल, राकेश, विजय व अखिल महाजन आदि सदस्य मौजूद रहे।
