वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवगांव में चल रही राष्ट्रीय सेवा योजना
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवगांव में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के तृतीय दिवस के दौरान स्वयंसेवकों ने प्रभातफेरी से दिन की शुरुआत की। योगाभ्यास के पश्चात मार्च पास्ट एवं परेड का अभ्यास किया। नाश्ते के पश्चात सभी स्वयंसेवी अपने-अपने दल नायक के साथ प्राथमिक पाठशाला नवगांव पहुंचे और वहां पर साफ सफाई की एवं गत वर्षों में रोपे गए पौधों की निराई गुड़ाई एवं कांट छंटाई की। उन्होंने वहां चल रहे कार्य में श्रमदान भी किया।स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी सभी स्वयंसेवकों ने स्वच्छता कार्य किया और नवगांव बाजार से पॉलिथीन कचरा एकत्रित करते हुए रैली निकालकर स्थानीय दुकानदारों एवं जनता को जागरूक किया।बौद्धिक सत्र में यातायात प्रभारी थाना दाड़लाघाट कमला वर्मा ने स्त्रोत व्यक्ति के रूप में बहुत ही उपयोगी जानकारी छात्रों को प्रदान की।उन्होंने छात्रों को समाज में व्याप्त विभिन्न प्रकार के नशीले पदार्थों से दूर रहने का आह्वान किया।इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के अपराधों,महिला सुरक्षा,आत्म सुरक्षा से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी भी प्रदान की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रविंद्र गौतम,कार्यक्रम अधिकारी अमरदेव शर्मा,महिला कार्यक्रम अधिकारी किरण बाला शर्मा,प्रवक्ता भौतिक विज्ञान सुनील कुमार,कार्यालय अधीक्षक जितेंद्र चंदेल एवं पंकज पाठक सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
