स्नोमैन ,क्रिसमस ट्री और रंग बिरंगे रैथस से हुआ दएसवीएन स्कूल गुलजार
दएसबीएन स्कूल बडोरघाटी में इसाईयों के सबसे बड़े त्यौहार क्रिसमस और आने वाले नए साल 2020 को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के बच्चों ने रेखा के निर्देशन में आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधियों के अंतर्गत क्रिसमस और नए साल पर कई सजावटी व मनमोहक वस्तुऐ बनाई। जिसमें स्नोमैन, क्रिसमस ट्री ,रैथस ,गिफ्ट रैपिंग ,कार्डस आदि। इन सब की खास बात यह है कि यह सभी वस्तुएं बेकार पड़ी हुई चीजों से ही बनाई गई थी। इन सब में डिस्पोजेबल ग्लास से बना स्नोमैन सबसे आकर्षण का केंद्र रहा ।इस उपलक्ष में स्कूल प्रिंसिपल सुकन्या गुहा ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जिस तरह हमारे भारत देश में मनाए जाने वाले हर त्यौहार का प्रमुख उद्देश्य आपसी एकता, प्रेम बनाए रखना व खुशियां बांटना है ठीक इसी तरह हमारी आने वाली पीढ़ी इसी प्रेम और एकता को अपना कर हमारे देश का विकास कर सकती है। और इसी तरह के कार्यक्रम इसमें एक अहम भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों की सज्जन क्षमता को देखते हुए स्कूल प्रबंधक टीसीगर्ग व लुपिन गर्ग ने भी उन्हें इस तरह से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी
