पशुपालकों को जागरूक करने के लिए लगाया गया शिविर
ग्राम पंचायत सूरजपुर व बखालग में पशु चिकित्सा अधिकारी बुघार व दाड़लाघाट के सौजन्य से पशु जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पशुओं में होनी वाली सभी बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई। पशु पालकों को विभाग की ओर से चलाई गई योजनाओं से भी अवगत कराया गया। इस दौरान पशु चिकित्सक अधिकारी डॉ देवराज शर्मा ने कहा कि पशु चिकित्सालय में पशुपालकों को जागरूक करने के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि पशुओं को आजकल कई रोग तेजी से आ रहे हैं। पशुओं को इन बीमारियों से बचाने के लिए शिविर में उन्मूलन बारे जानकारी दी गई। वही डॉ मानवी चौधरी ने बताया कि खासकर दुधारू पशुओं की देखभाल करते रहना बेहद जरूरी है। क्योंकि उनमें बीमारी होने से दुध पीने वाला भी उसका शिकार हो सकता है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा लागू विभिन्न स्कीमों के बारे भी पशु पालकों को जागरूक किया गया साथ ही चिकित्सकों ने स्वच्छता अभियान के तहत लोगों को सफाई रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी पशु पालकों को पशुओं के आसपास सफाई रखने बारे कहा। ताकि उनको कोई बीमारी छू न सके। डॉ देवराज शर्मा ने कहा कि पशुपालकों को हरे घास,फीड आदि पर होने वाले खर्च से कैसे बचा जाए, की भी जानकारी दी। उनको फीड बनाने की विधि बताई गई। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ मानवी चौधरी ने पशुओं के रखरखाव के बारे में बताया। इस अवसर पर पशु चिकित्सक अधिकारी बुघार डॉ देवराज शर्मा,दाड़लाघाट डॉ मानवी चौधरी, उपप्रधान भगत राम, अजय शर्मा,पूर्ण चंद, राकेश कैलाश, गीताराम, शांता, यशोदा, पार्वती, मंजू सहित विभिन्न महिला मंडलों की सदस्य व युवक मंडलों के सदस्यों सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
