ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के गांव गवाह के लोगों ने की प्रस्तावित पंचायत
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के गांव गवाह के लोगों ने प्रस्तावित पंचायत बरायली में जोड़ने बारे अपनी आपत्ति दर्ज करवाई है। गांव गवाह के लोगों में कांता शर्मा,विमला,प्रेमलता,कांता देवी,कमला,शीला देवी,प्रोमिला,शीला,चंपा शर्मा,लता शर्मा,जगदम्बा देवी,नंदलाल,तुलसी देवी,रोशनी,करमचंद,विनोद शर्मा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को लिखे पत्र में कहा है कि 14 दिसंबर को ग्राम पंचायत दाड़लाघाट की विशेष ग्राम सभा बैठक हुई जिसमें प्रधान,सचिव,जिला परिषद सदस्य व पंचायत सदस्य व समस्त क्षेत्र वासियों ने इस क्षेत्र को तीन पंचायतों के विभाजन बारे प्रस्ताव पारित किया। जिसमे दाड़लाघाट,धार,बरायली बनाने को प्रस्ताव पारित हुआ। उन्होंने कहा है कि गांव गवाह को पारित प्रस्ताव में नई प्रस्तावित पंचायत बरायली में जोड़ने का प्रस्ताव पारित किया गया है। जिससे समस्त ग्राम वासी सहमत नहीं है।क्योंकि ग्राम गवाह जो कि दाड़लाघाट के बिल्कुल साथ है व इसकी राजस्व सीमा इस क्षेत्र के साथ लगती है व इस गांव के लोगों की आधी जमीन गांव गवाह में पड़ती है व आधी दाड़लाघाट में पड़ती है तथा गांव गवाह से दाड़लाघाट पंचायत की दूरी मात्र 100 से 300 मीटर है और बरायली की दूरी 1500 से 1800 मीटर है।लोगों की सुविधानुसार व दूरी को देखते हुए दाड़लाघाट ही सर्वोत्तम स्थान है।यहां के लोगों का व्यवसाय व कामधन्दा
,स्कूल,अस्पताल,बिजली, पानी विभाग,कॉलेज,उप-कोषागार,सब-तहसील व बाजार भी यहीं पर निहित है।इसलिए गांव गवाह के समस्त ग्राम वासियों ने आपत्ति दर्ज की है कि उन्हें यथावत दाड़लाघाट पंचायत में ही रखा जाये व नई प्रस्तावित पंचायत बरायली से न जोड़ा जाए। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर,पंचायतीराज मंत्री,निदेशक पंचायतीराज विभाग शिमला,उपायुक्त सोलन,जिला पंचायती राज अधिकारी सोलन, उपमंडलाधिकारी (ना०) अर्की,खण्ड विकास अधिकारी से गुजारिश कि है कि हमारे गांव गवाह को यथावत दाड़लाघाट पंचायत में ही रखा जाए इसे बरायली से न जोड़ा जाए। जब इस बारे पंचायत प्रधान एवं ग्राम सभा के अध्यक्ष सुरेंद्र शुक्ला से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जब पंचायतों का विभाजन किया जायेगा उस समय इस गांव को दाड़लाघाट पंचायत के साथ जोड़ दिया जाएगा।
|
ReplyReply to allForward
|
