ज्वालामुखी : लोक कल्याण कमेटी ने जरूरतमंद परिवारों को दी आर्थिक सहायता
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी
समाजसेवी संस्था, लोक कल्याण कमेटी-लुथान की मासिक बैठक तीन जुलाई को आयोजित की गई। कमेटी के सौजन्य से लुथान पंचायत के दो जरूरतमंद परिवारों को 5000 की आर्थिक सहयता प्रदान की। वहीं, इसमें चुनी लाल धीमान को उनकी बीमारी के इलाज के लिए 2500 और वीना देवी निवासी ग्राम लुथान को भी 2500 की आर्थिक मदद दी गई। यह राशि कमेटी पदाधिकारियों और कार्यकारणी सदस्यों द्वारा लाभार्थी परिवारों को उनके घर जाकर सपुर्द की गई।
कमेटी महासचिव सुरेंद्र ठाकुर ने बताया है की लोक कल्याण कमेटी लुथान पिछले 6 वर्षों से इलाके के निर्धन परिवारों की बेटियों की पढ़ाई व शादी के अतिरिक्त लोगों की बिमारियों के उपचार व अन्य समस्याओं से निपटने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती आ रही है। कमेटी ने सभी दानी सज्जनों का भी आभार प्रकट किया, जिनके आशीर्वाद व भरपूर सहयोग से समाज सेवा के लक्ष्य को पूरा किया जा रहा है।
