देहरा : धर्मार्थ सभा सूरजपुर ढलियारा की त्रैमासिक मीटिंग डेही पुखर में संपन्न
विनायक ठाकुर । देहरा
धर्मार्थ सभा सूरजपुर ढलियारा की त्रैमासिक मीटिंग डेही पुखर में, कर्नल एससी परमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। रंगील सिंह महासचिव, सुरम चंद राणा वित्त सचिव के अतिरिक्त 52 सदस्यों ने इसे मीटिंग में भाग लिया। चार कन्याओं के विवाह पर 10,000/- रुपए के राशन को मंजूरी दी व एक कुकर शगुन के रूप में दिया जाएगा। अतिनिर्धन तीन व्यक्तियों को बीमारी तथा अपंगता के कारण 8-8 हजार रुपए का अनुदान दिया गया। 2011 में पंजीकृत इस धर्मार्थ सभा ने आज तक 205 कन्याओं के विवाह पर सामग्री देकर तथा 151 गरीब लोगों को आर्थिक सहायता देकर, समाज कल्याण के कार्य में अपना योग दान देकर अपनी भूमिका बखूबी निभाई है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने संस्था के कार्य की तारीफ करते हुए कहा कि किसी भी तरह की राजनीति से ऊपर उठकर ये संस्था जो काम कर रही है, वो काबिले तारीफ है और वह भी राजनीति से हट कर इस संस्था का पूरा सहयोग करेंगे।
