फतेहपुर : विधानसभा सत्र में सरकार के समक्ष हल्के की मांगों को प्रमुखता से उठाया - भवानी
( words)
राजेश कतनोरिया। फतेहपुर
फतेहपुर विधानसभा हल्के के विधायक भवानी सिंह पठानिया ने रविवार को फतेहपुर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि विधानसभा सत्र में उन्होंने सरकार के समक्ष हल्के की मांगों को प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस समय 14 लाख बेरोजगार सड़कों पर है लेकिन सरकार बेरोज़गारी को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि हलके में 42 महिला मंडल के बिकास कार्य चल रहे है। उन्होंने कहा कि नेरना पंचायत में खेल मैदान पर 15 लाख रूपए भी विधायक निधि से मजुर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि फतेहपुर हल्के में 35 से 40 करोड़ रुपए की राशि विकास कार्य पर खर्च करने का प्रावधान किया गया है।
