ज्वालामुखी :राज रानी बनीं विहिप की देहरा प्रखंड की मातृ शक्ति संयोजिका
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी
विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की जिला देहरा की बैठक ज्वालामुखी के नागनी माता मंदिर के प्रांगण में जिलाध्यक्ष पवन बजरंगी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पवन बजरंगी ने पाईसा की प्रधान राज रानी को देहरा प्रखंड की मातृ शक्ति संयोजिका के पद पर नियुक्ति की घोषणा की। मूहल के सुरेश ठाकुर को देहरा प्रखंड के विशेष संपर्क प्रमुख और जालंधर लाहड़ के प्रवीण धीमान को देहरा प्रखंड के धर्म प्रसार प्रमुख का दायित्व दिया गया है। पवन बजरंगी ने बताया कि यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हैं। इस अवसर पर जिला मंत्री त्रिलोक चंद शर्मा ने राम भक्त कार्यकर्ताओं को संबाेधित करते हुए कहा कि हिंदू विरोधी तत्कालीन सरकार ने समुद्र में बने राम सेतु को तोड़ने के लिए प्रस्ताव पारित कर दिया था, लेकिन विहिप के कड़े विरोध के चलते उक्त हिंदू विरोधी सरकार को यह प्रस्ताव वापस लेना पड़ा था। देहरा प्रखंड के अध्यक्ष मदन लाल शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है। इस अवसर पर मुनीष सूद, प्रशांत शर्मा, भूपिंदर राणा, राजकुमार, सर्वजीत राणा, संजय राणा, दलीप सिंह, विशाल खट्टा, रणधीर (सोनू), प्रमोध, प्रवीण कुमार, देशराज, शिमला देवी, राज रानी, सुरेश ठाकुर व प्रवीण धीमान आदि उपस्थित थे।
