जयसिंहपुर : 15वीं बार रक्तदान करने वाले राज वर्मा को पूर्व विधायक ने किया सम्मानित
( words)
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
पूर्व मुखमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह के जन्म दिवस पर आज खैरा में राजा साहव की याद में रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें बतौर मुख्याथिति सुलह के पूर्व विधायक जग जीवनपाल उपस्थित रहे। जगजीवन पाल ने सामूहिक रूप से पुष्पांजलि अर्पित की और राजा साहिव को याद किया। उन्होंने कहां कि राजा वीरभद्र कि तरह न कोई हुआ है और न होगा। स्व. राजा वीरभद्र की जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर में कांग्रेस के कार्यकर्ता और अन्य लोगों ने इस शिविर में भाग लिया। वहीं, जयसिंहपुर विधानसभा के कांग्रेस प्रदेश सचिव सोशल मीडिया विभाग के राज वर्मा को 15वीं बार रक्तदान करने पर जग जीवनपाल ने सम्मानित किया।
