कांगड़ा : राजस्थान ने उत्तर प्रदेश को 37-36 से और लड़काें ने कर्नाटक ने तेलंगना 57-53 से हराया
एडीएम कांगड़ा राेहित राठाेड़ रहे चाैथे दिन के मुख्यातिथि
तिलक राज। कांगड़ा
कांगड़ा के नगर परिषद मैदान खेले जा रही 47वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बास्केटबॉल प्रतियाेगिता में आज चाैथे दिन के मैच खेले गए। चाैथे दिन के मैचाें का शुभारंभ एडीएम राेहित राठाेड़ ने बताैर मुख्यातिथि पहुंचकर कर की। लड़कियों द्वारा खेले मैचाें में राजस्थान ने उत्तर प्रदेश को 37-36 से, छत्तीसगढ़ ने गुजरात को 64-39 से, पांडुचेरीने झारखंड को 34- 18 से, उड़ीसा ने आंध्र प्रदेश को 45-44 से, उत्तराखंड ने जम्मू-कश्मीर को 30-12 से, चंडीगढ़ ने असम को 54-12 से, हरियाणा ने हिमाचल को 45-20 से हराया। तो वहीं पर मध्यप्रदेश ने तेलंगना को 45-25 से व तमिलनाडु ने दिल्ली को 45-25 से हराया।
वहीं दूसरी ओर लड़काें के वर्ग में खेले गए मैचाें में कर्नाटक ने तेलंगना 57-53 से, आंध्र प्रदेश ने उत्तराखंड को 46-34 से, हरियाणा ने मिजोरम को 44-41 से, राजस्थान ने उत्तर प्रदेश को 37-31 से, उत्तर प्रदेश ने छत्तीसगढ़ काे 55-08 से, तमिलनाडू ने बिहार काे 71-31 से, उत्तराखंड ने गुजरात को 45-44 से, आंध्र प्रदेश ने गोवा को 67-23 से, केरल ने असम को 51-41 से व झारखंड में उड़ीसा को 42-36 से हराया। यह जानकारी कांगड़ा बास्केटबॉल एसाेसिएशन के सेक्रेटरी संदीप मित्तल ने दी।
