देहरा: राजपुरा द मिस्ट्री शॉट फ़िल्म हुई लांच
फ़िल्म जगत में अब विभिन्न लोग अपनी किस्मत अजमा रहे हैं वहीं हिमाचल के भी युवा कलाकार इन दिनों शॉट फ़िल्म बनाकर यू ट्यूब पर लांच कर रहे हैं। मंगलवार को लांच हुई राजपुरा द मिस्ट्री शॉट फ़िल्म ने यू ट्यूब पर आते ही धमाका मचा दिया है। बताया जा रहा है कि इस फ़िल्म का निर्देशन अंकुश डढवाल द्वारा किया गया है। जिसमें परागपुर क्षेत्र से सम्बंध रखते हनी शर्मा, जॉर्डन पठानिया, नवाब, रोबिन शर्मा, अनमोल ठाकुर, सक्षम राणा, नीति ठाकुर, पल्लवी राणा, स्नेहा वर्मा, वासु राजपूत फ़िल्म की मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस फ़िल्म का पहला पार्ट यूट्यूब चैनल पहाड़ी मेलोडिज पर लांच किया गया जिसे एक ही दिन में लगभग 4000 से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। फ़िल्म में म्यूजिक फकीर बॉबी, डबिंग हिप हॉप ओशियन स्टूडियो द्वारा किया गया है।
