रक्कड़ स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आगाज
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रक्कड़ में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल डोगरा की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान बतौर मुख्यातिथि स्कूल एसएमसी कमेटी के प्रधान संजीव उर्फ संजू द्वारा दीप प्रज्वलित कर शिविर का आगाज किया गया। शिविर में 53 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। एनएसएस के प्रभारी गुरवचन सिंह ने एनएसएस के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं इस अवसर पर विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने भी एनएसएस में भाग ले रहे स्वयंसेविकों का मार्गदर्शन किया। मुख्यातिथि को प्रधानाचार्य अनिल डोगरा द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सात दिवसीय शिविर के दौरान विद्यार्थी स्वच्छता कार्यक्रम तथा अन्य सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में भाग लेंगे। इस दौरान एनएसएस प्रभारी गुरवचन सिंह, प्रवक्ता सीमा देवी सहित स्कूल स्टाफ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
