कांगड़ा : मटाैर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता पर किया रैली का आयोजन
( words)
मनोज कुमार। कांगड़ा
राजकीय महाविद्यालय मटौर में सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा यातायात नियमों की जागरूकता हेतु रैली का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शुभ्रा गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। क्लब के सदस्य विद्यार्थियों द्वारा रैली महाविद्यालय के प्रांगण से शुरू करके मटौर के मुख्य बाज़ार तक निकाली। विद्यार्थियों ने राह चलती आम जनता, व्यावसायिक वर्ग और वाहन चालकों को पैम्फ़्लेट वितरित करके सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा क्लब के समनवयक डॉ प्रवेश गिल एवं मोहिंदर कुमार ने रैली का संचालन किया। इसके साथ ही इस रैली में महाविद्यालय के आचार्यागण डॉ अतुल आचार्य एवं दिनेश जमवाल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
