कांगड़ा : सलोल स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस पर निकाली रैली
मनाेज कुमार। कांगड़ा
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोल में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में स्कूली विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली। इसमें स्कूल के प्रधानाचार्य व स्कूल स्टाफ सहित सभी विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। प्रधानाचार्य ने कहा कि धरती पर तेजी से हो रहे पर्यावरणी बदलाव से न केवल मानव, बल्कि सभी जीव-जंतुओं के जीवन के लिए अनेकों खतरे पैदा हो रहे हैं। ऐसे में आज पृथ्वी के संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है, ताकि हम आने वाली पीढ़ी के लिए कुछ अच्छा छोड़ कर जा सकें। विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानाचार्य ने बच्चाें काे पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोगों तक पहुंचाने का अह्वान किया। इस रैली में स्कूल के प्रधानाचार्य, एनएसएस प्रभारी, दिनेश धीमान, सुनैना प्रवक्ता, सुदेश कुमार प्रवक्ता वाणिज्य व ज्ञान सागर प्रवक्ता कंप्यूटर साइंस आदि ने विशेष रूप से भाग लिया।
