रक्कड़ : एसडीएम कार्यालय की मंजूरी देने पर रमन शर्मा ने मंत्री विक्रम ठाकुर का जताया आभार
विनायक ठाकुर।रक्कड़
विधानसभा क्षेत्र जसवां-प्रागपुर की ग्राम पंचायत चौली के भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी रमन शर्मा ने जसवां-प्रागपुर को दो सब डिविजनल ऑफिस (एसडीएम) रक्कड़ और कोटला बेहड़ की मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा उद्योग, परिवहन एवं श्रम व रोजगार मंत्री विक्रम ठाकुर का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया। रमन शर्मा ने बताया कि जसवां-प्रागपुर की जनता के लिए ऐतिहासिक पल है कि पूरे क्षेत्र में एक सामान विकास हो रहा है। उसमें चाहे आर्थिक सहायता हों, हर घर के लिए पानी व सड़के हों, बसों की सुविधा हो, सरकारी दफ्तर हो या कोई अन्य कार्य हो, यह सब मंत्री विक्रम ठाकुर की देन है तथा भाजपा सरकार के कार्यकाल में मंजूर हुए है। इसी के साथ सीएचसी रक्कड़ को भी 24×7 सुविधाएं देने के लिए जयराम सरकार का आभार व्यक्त किया। रमन शर्मा का कहना है कि इस बार फ़िर आम जनता मंत्री विक्रम ठाकुर को भारी मतों से विजयी बनाएगी तथा मिशन रिपीट भाजपा सरकार बनाएगी।
