रामपुर : बर्फबारी के चलते एन एच -5 रामपुर शिमला मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद
( words)
रामपुर बुशहर : (अरुष शर्मा) प्रदेश के उचाई वाले क्षेत्रों में सुबह से ही बर्फबारी के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग 5 भी नरकंडा के पास बंद हो गया है। जिससे यहां यातायात बाधित हो गया है। एच आर टी सी के रामपुर डिपो के अड्डा प्रभारी ने बताया कि रामपुर से शिमला जाने वाली बसों को अब वाया बसंतपुर होकर भेजा जा रही है। बर्फबारी से किंगल नारकंडा मार्ग पर फिसलन का अधिक खतरा बढ़ चुका है। इसी के चलते अब बसों की आवाजाही वाया बसंतपुर होकर कर ली गई है। मार्ग से जैसे ही बर्फ साफ कर ली जाएगी बसों को फिर से वाया नारकंडा होकर भेज दिया जाएगा। बताते चले की नारकंडा के साथ लगते क्षेत्रों में कई वाहन भी फिसल रहे हैं। पर्यटकों को भी जिला प्रशासन ने एहतियात बरतने के लिए अलर्ट किया है।
