जयसिंहपुर : चार राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत की रविंद्र धीमान ने दी बधाई
( words)
नरेंद्र। जयसिंहपुर
जयसिंहपुर विधानसभा के विधायक रविंद्र धीमान ने भारतीय जनता पार्टी की जीत की बधाई दी और कहा कि चार राज्यों के 2022 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत इस बात का प्रमाण है कि जनता का अटूट विश्वास, समर्थन और स्नेह आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकासात्मक और जनकल्याणकारी नीतियों में है। यह प्रचंड जीत भाजपा परिवार के हर कार्यकर्ता की मेहनत और लगन की जीत है, जिन्होंने दिन रात मेहनत करके भाजपा को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर व गोवा में ऐतिहासिक विजय दिलाई। मैं इस ऐतिहासिक जीत के लिए केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश नेतृत्व, समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं व जनता का आभार व्यक्त किया और बधाई दी।
