जयसिंहपुर : रविंद्र कुमार भाटिया बने मोदी स्पोटर्ज एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
क्षेत्र के रविंद्र कुमार भाटिया टीम मोदी स्पोटर्ज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं। रविंद्र भाटिया लंबे अरसे से भाजपा व बजरंग दल व सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। रविंद्र भाटिया के प्रदेश अध्यक्ष बनने से जयसिंहपुर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। अपनी नियुक्ति के लिए मोदी स्पोटर्स एसोसिएशन के आभार जताते हुए रविंद्र भाटिया ने कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वो जी-जान से पूरी करेंगे और केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं को जन जन तक पहुुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के नार्थ इंडिया के कन्वीनर पूर्ण प्रदेशी व जनकल्याण संस्था के कुलदीप ठाकुर की प्रेरणा से ही वह इस मुकाम पर पहुंच पाए हैं।
