सीएंडवी अध्यापक संघ डाडा सीबा स्कूल के रविन्द्र सिंह प्रधान व गोंविंद मैहरा बने उपप्रधान

राजकीय सीएंडवी अध्यापक संघ, ब्लाक डाडा सीबा का त्रैवार्षिक चुनाव मंगलवार को पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, डाडा सीबा में सर्व सहमति से संपन्न हुआ। इस चुनाव में डाडा सीबा स्कूल के अध्यापक रविन्द्र सिंह को संघ का प्रधान चुना गया। इसके अलावा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जम्बल के अध्यापक गोविन्द मैहरा को उपप्रधान नियुक्त किया गया, जबकि शिखा देवी को महासचिव और अनुज कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। महिला मोर्चा की अध्यक्षा के रूप में सरोजवाला और महाबचिव के रूप में सुलेखा का चयन किया गया। इस चुनाव में पर्यवेक्षक की भूमिका सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में निभाई गई। इस मौके पर सुरजीत सिंह, नरेश, मनोज कुमार शास्त्री सहित कई अध्यापक उपस्थित रहे। प्रधान रविन्द्र सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। डाडा सीबा ब्लाक की ओर से सभी का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।