हमीरपुर : बॉर्डर पर सेवा के बाद लोगों के लिए अपना जीवन समर्पित करने के लिए हूं तैयार-रणजीत सिंह
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर
एक पूर्व सैनिक जिसने बॉर्डर पर सेवा दी फिर अपने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में लोगों के लिए अपना जीवन समर्पित करने के लिए तैयार है, ऐसे हमारे लोकप्रिय भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह के लिए भारी मतदान करें और यह सुनिश्चित करें की डबल इंजन की सरकार बने ताकि प्रदेश का चौमुखी विकास हो सके, यह बात केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर में बुधवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही केंद्रीय मंत्री ने झनियारा ख्याह छोनटी पटलानदर री ओर चोरी में भाजपा प्रत्याशी कैप्टन रंजीत सिंह राणा के लिए वोट मांगे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज हम सुरक्षित है। हर त्यौहार का घर पर आनंद उठा रहे हैं हंसी खुशी उन्हें मना रहे हैं, यह तभी संभव है, जब देश की बागडोर एक सशक्त प्रधानमंत्री के हाथों में है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर देश के प्रधानमंत्री बने हैं, तो उसके पीछे आपका एक-एक कीमती वाेट है। यह आपके वोट की ही ताकत है जो केंद्र और प्रदेश दोनों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार डबल इंजन की सरकार है। उन्होंने कहा कि बात देश सुरक्षा की हो बात देश में महामारी फैलने की हो बात यूक्रेन में फंसे बच्चों को बाहर लाने की हो बात देश के हर एक नागरिक को सुरक्षित करने की हो हर क्षेत्र में केंद्र की भाजपा सरकार ने बेहतरीन काम किया है। उन्होंने कहा कि 2017 में जो हुआ उसे अगर बुलाना है, तो 2022 में कमल खिलाना होगा आपका ओर हमारा एक ही उद्देश्य है।
कमल के फूल वाले बटन को दबाना और भाजपा प्रत्याशी को जिताना प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार बनाना केंद्रीय मंत्री ने हिमाचल में बीते 5 वर्षों में जो विकास कार्य हुए हैं, उन पर विस्तृत जानकारी दी उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जो एम्स बना है, वह पूरे देश में सबसे बेहतर आधुनिक बना है सौभाग्य की बात है कि अगर चौथी वंदे भारत ट्रेन कहीं से चली है, तो वह और कोई राज्य नहीं हिमाचल प्रदेश राज्य है। यह तभी संभव है जब केंद्र और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। इसलिए रिवाज बदलना है मिशन रिपीट करना है।
