Dharamshala : जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अस्पताल कल्याण अनुभाग की बैठक 05 मार्च को
( words)
धर्मशाला, 03 मार्च- सचिव, जिला रेडक्रॉस सोसायटी ओ.पी. शर्मा ने बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अस्पताल कल्याण अनुभाग की बैठक 05 मार्च को दोपहर बाद 3 बजे उपायुक्त कार्यालय के सभागार, कमरा नम्बर- 823 में होनी निश्चित हुई है। बैठक की अध्यक्षता डॉ. निधि जिन्दल करेंगीं।
उन्होंने जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अस्पताल कल्याण अनुभाग के सभी सदस्यों से अनुरोध किया है कि इस बैठक में बढ़-चढ़ कर भाग लें ताकि जनहित के मुद्दों पर सदस्यों के साथ चर्चा की जा सके।
