देहरा : यूक्रेन में फंसे नेहरन पुखर के दिव्यांशु के परिजनों ने प्रदेश और केंद्र सरकार से लगाई गुहार
विनायक ठाकुर । देहरा
यूक्रेन और रूस के बीच शुरू हुए युद्ध में हिमाचल से 200 से अधिक बच्चे फसे हुए हैं, जिसमें से दिव्यांशु शर्मा जो कि नेहरन पुखर के समीपवर्ती गांव धजाग का रहने वाला है। एमबीबीएस की पढ़ाई करने यूक्रेन गया था। यूक्रेन में युद्ध छिड़ने के बाद अब वह वहां फंस चुका है। उनके माता-पिता ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनका बेटा वहां फंस हुआ है और वहां से आने का कोई प्रबंध नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि वहां पर दहशत का माहौल बना हुआ है। एटीएम भी बंद हो गए हैं। दिव्यांशु के माता-पिता ने बताया कि उनका बेटा बुकोनिवियन स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी चेरनिवत्सी यूक्रेन में पढ़ाई कर रहा है। दिव्यांशु शर्मा की माता अंजू शर्मा एवं पिता राम कृष्ण शर्मा ने प्रदेश एवं केंद्र सरकार से गुजारिश है कि वह जल्द से जल्द सभी बच्चों की वापसी का कोई प्रबंध करें।
