जवाली : भरमाड़ स्कूल में शहीदाें काे किया याद, दी श्रद्धाजंलि
( words)
राजेश कतनौरिया । जवाली
राजकीय वरिष्ठ माधयमिक पाठशाला भरमाड़ में आज एनएसएस स्वयंसेवियों द्बारा शहीदी दिवस पर सकूल के प्रधानाचार्य प्यार चंद की अधयक्षता में मनाया गया। प्रधानाचार्य ने बच्चों को उन वीरों के प्रति जागरूक किया, जिन्होंने 23 मार्च,1931 को अपने देश के प्रति बलिदान दिया था। प्रधानाचार्य ने बच्चों को सरदार भगत सिंह, राज गुरु और सुखदेव सिंह के बारे में बिस्तार पूर्वक जानकारी दी। बच्चों ने इस अवसर पर नारा लेखन चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
