देहरा : ढलियारा कॉलेज के प्रबंधन विभाग बीबीए के छठे सैमेस्टर का परिणाम रहा शत-प्रतिशत
विनायक ठाकुर। देहरा
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ढलियारा के प्रबंधन विभाग बीबीए के छठे सैमेस्टर का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। अध्यापक प्रो. बलवीत सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी, शिमला द्वारा अप्रैल- 2022 में आयोजित उक्त परीक्षा के घोषित मेधावी छात्राएं परिणामों में निकिता शर्मा 83.25 प्रतिशत, प्रीति राणा 82.25 प्रतिशत और ज्योति शर्मा 82 प्रतिशत अंक हासिल कर संस्था में क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद सिंह पटियाल व प्रबंधन विभाग बीबीए के को-ऑर्डिनेटर प्रो. करण सिंह पठानिया व अध्यापक प्रो. बलवीत सिंह तथा प्रो. दीक्षा ठाकुर ने अपने बधाई संदेश में कहा कि मेहनत से ही सफलता का रास्ता निकलता है व आशा करते हैं कि छात्रों का एक उज्वल भविष्य बने, कॉलेज द्वारा सदा ही छात्रों को प्रोत्साहित किया गया है। उनके द्वारा छात्रों के प्रियजनों को भी बधाई दी गई।
