शाहपुर : बैंक में पैसे निकालने आए रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत
बजरेड़ निवासी 26 वर्षीय युवक हत्या के आरोप में गिरफ्तार, तेज रफ्तार में था स्कूटी सवार
फर्स्ट वर्डिक्ट। शाहपुर
मंगलवार की दोपहर शाहपुर के रैत में एक बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत हो गई। बुजुर्ग बैंक में पैसे निकालने आया था। मृतक की पहचान धर्म सिंह (69) पुत्र रूपा सिंह गांव मूंदला, पंचायत लड़वाड़ा, तहसील शाहपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग धर्म सिंह मंगलवार की दोपहर 11 बजे के करीब रैत में एसबीआई बैंक में पैसे निकालने आया था। वह अपनी स्कूटी सड़क किनारे खड़ी कर सड़क क्रॉस कर रहे थे। इस दौरान शाहपुर की तरफ से आ रहे स्कूटी सवार युवक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सिविल अस्पताल शाहपुर ले जाते हुए उसकी मौत हो गई।
पुलिस थाना शाहपुर के ट्रैफिक इंचार्ज विशंभर ने बताया कि स्कूटी सवार आरोपित युवक की पहचान बजरेड़ निवासी आंचल (26) पुत्र बलदेव सिंह रूप में हुई है। आरोपित के खिलाफ धारा 264 और 304वीं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। देर शाम तक धर्मशाला अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया। मृतक सरकारी कर्मचारी के रूप में रिटायर्ड था। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
