देहरा : ढाई आखर प्रतियोगिता में 5 हजार से 50 हजार तक इनाम
विनायक ठाकुर।देहरा
भारतीय डाक विभाग ढाई आखर प्रतियोगिता के अंतर्गत '2047 में भारत के लिए दृष्टिकोण' शीर्षक पर प्रतियोगिता करवाने जा रहा है। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चार प्रकार की प्रतियोगिता करवाई जाएगी, जिसमें 18 वर्ष से ऊपर की आयु वालों के लिए अलग व 18 वर्ष से नीचे की आयु के लिए अलग प्रतियोगिता करवाई जाएगी। हर प्रकार की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विजेता को 25,000/- रुपए, दूसरे स्थान विजेता को 10,000/- रुपये व तीसरे स्थान विजेता को 5,000/- रुपए ईनाम में दिया जाएगा। इसी प्रकार राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता विजेता को 50,000/- रुपए, दूसरे स्थान विजेता को 25,000/- रुपए व तीसरे स्थान विजेता को 10,000/- रुपए ईनाम में दिया जाएगा।
इस प्रतियोगिता में हिन्दी, अंग्रेजी अथवा स्थानीय भाषा में पत्र लिख लिख सकते है। यह पत्र आपको चीफ़ पोस्ट मास्टर जनरल, परिमंडलीय कार्यालय, हिमाचल प्रदेश 171009 के नाम नजदीकी डाक घर के माध्यम से भेज सकते हैं। इस प्रतियोगिता में वयस्क, विद्यार्थी स्वंय व स्कूल के माध्यम से भाग ले सकते हैं। यह प्रतियोगिता 01 जुलाई से 31 अक्तूबर के बीच करवाई जा रही है। अधिक जानकारी के लिए आप स्वंय व स्कूल अपने नजदीकी डाक घर व डाक अधीक्षक कार्यालय, देहरा मंडल, देहरा 177101 के दूरभाष नंबर 01970-233148 व 01970-233946 पर संपर्क कर सकते हैं।
