सजानपुर पुल के पास ल्हासा गिरने से मार्ग अवरुद्ध
( words)
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
भारी बारिश के चलते रात्रि करीब 2 बजे सुजानपुर पुल के पास ल्हासा गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया था, जिसके चलते संधोल, सुजानपुर व आलमपुर की तरफ से आने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं थीं। वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग को खोल दिया गया है, मगर मौसम विभाग विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा 9 व 10 जुलाई को जिला कांगडा प्रशासन को अलर्ट जारी करते हुए जनमानस को आग्रह किया गया है कि नदी नालों व भू-स्खलन तथा अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्राें में जाने से बचें एवं अपने घरों में सुरक्षित रहें और किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं।
