जसवां परागपुर : कोटला-अमरोह सड़क निर्माण को लेकर 15 मई तक रोड बंद
( words)
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर
अगामी 15 मई तक कोटला से अमरोह सड़क पर गाड़ी दौड़ाना भूल जाएं। क्योकि विभाग वाहन चालकों व पैदल राहगीरों की सुविधा हेतु उक्त सड़क को कंकरीट रेता बजरी व सीमेंट आदि से पक्का किया जा रहा है, जिसके लिए विभाग ने उक्त सड़क को 20 अप्रैल से अगामी 15 मई तक बंद करने जा रहा है। वहीं, खबर की पुष्टी करते हुए लोक निर्माण विभाग विभाग डाडासीबा मे तैनात सहायक अभियंता नवदीप सिंह ने बताया कि इस सड़क से निकलने वाले तमाम वाहन चालक निर्माण कार्य की समाप्ती तक वैकल्पिक रास्ते पर आवाजाही रखें। वहीं, सहायक अभियंता नवदीप सिंह ने इस सड़क निर्माण कार्य को सफल बनाने के लिए तमाम लोगों से सहयोग के लिए अपील की है।
